टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण में चलाया गया जनजागरुकता अभियान।
थाना चंबा पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खाँकर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशा मुक्ति, साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।
थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज हिसरियाखाल में चलाया गया जनजागरुकता अभियान।
नशा उन्मूलन व यातायात नियमों की जानकारी के सम्बन्ध में चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा रा0ई0का0 दौंक में किया निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।
चौकी कुमाल्डा,थाना चंबा पुलिस द्वारा रा0ई0का0 दोंक में नशा उन्मूलन, यातायात नियमों का पालन किये जाने सम्बन्धी शीर्षक के अन्तर्गत निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
जिसमें रा0ई0का0 के कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वी के लगभग 30 छात्र-छात्राओं द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया । उपरोक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र- छात्राओं का मूल्याकंन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरुस्कार वितरित किये गये।
पुरुस्कार और प्रमाण पत्र वितरण के उपरान्त छात्रों को नशा उन्मूलन, नशे से मानव शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों व होने वाली अन्य सामाजिक एंव आर्थिक हानियों तथा यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया एंव उक्त सम्बन्ध में अपने परिजनों तथा आस-पास के निवासियो को भी बताने एवं अपने जीवन में भी उक्त नियमों का पालन किये जाने हेतु प्रेरित किया गया ।
प्रधानाचार्य संजय प्रकाश सेमवाल द्वारा पुलिस विभाग द्वारा उपरोक्त पहल के माध्यम से छात्र छात्राओं एवं आम जनमानस को जागरुक किये जाने हेतु कहा गया व उक्त जागरुकता कार्यक्रम की सरहाना की गयी तथा धन्यवाद दिया गया । निबन्ध, चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं का विवरण निम्नवत हैः-
निबन्ध प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण –
1.कुमारी शिवानी– प्रथम
2.कुमारी सीमा- द्वितीय
3.कुमारी मानसी- तृतीय
चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं का विवरण –
1.कुमारी समीक्षा– प्रथम
2.कुमारी सलोनी- द्वितीय
3.कुमारी आरती- तृतीय
पुलिस टीम /आयोजनकर्ता-
1-चौकी प्रभारी कुमाल्डा विनोद कुमार
2- हे0का0103 कुलदीप बगासी
3-का082 संजय बलूनी
4-का030 भूपेन्द्र सिंह
















Leave a Reply