टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंबा पुलिस के द्वारा चौकी कुमलडा पर ही स्थानीय लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया । जबकि हिंडोला खाल पुलिस द्वारा बीड़ाकोट नामक स्थान पर एक क्रिकेट मैच के दौरान वहां पर मौजूद खिलाड़ियों एवं अन्य ग्रामीण किशोरों को नशे के विरुद्ध जागरू किया गया । पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत ट्रैफिक नियम, नशा मुक्ति, साइबर क्राईम, महिला एवं बाल अपराध की जानकारी दी गई । सभी को यातायात के नियमों का स्वयं भी पालन करने एवं अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा अनावश्यक क्रियाकलापों व नशाखोरी में ना पड़ने, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उपयोग अपनी शिक्षा संबंधी जानकारी करने में तथा किसी भी फ्रॉड कॉल के आने पर बहकावे में ना आने, साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं उक्त समस्त जानकारी अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों को भी अवश्य देने के संबंध में अवगत कराया गया |
थाना चंबा ने कुमल्डा व थाना हिंडोला खाल ने बीड़ाकोट में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम |
















Leave a Reply