क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर द्वारा किया गया कोतवाली कीर्तिनगर व थाना देवप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल सुरेन्द्र सिंह भंडारी द्वारा कोतवाली कीर्तिनगर व थाना देवप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कोतवाली कीर्तिनगर के मालगृह, शस्त्रागार व आर्म्स-अम्यूनेशन, आपदा प्रबंधन /आपदा न्यूनीकरण के उपकरणों,सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला एवम् शिशु सहायता पटल,थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत थाना भोजनालय की साफ- सफाई, महिला एवम् पुरुष कर्मचारी बैरेक का भी निरीक्षण किया गया। थाना परिसर पर रखे माल मुकदमाती वाहन, लावारिस वाहन एवं एमवी एक्ट से संबंधित वाहन का भी निरीक्षण करते हुए मुकदमों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए जल्द मालों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।  इसके अतिरिक्त थाना हाजा के रजिस्ट्राओं, अपराध रजि०, मालखाना रजि०,ग्राम अपराध रजिस्टर अहकमात रजिस्टर,कैश बुक, फ्लाई शीट आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधकारी द्वारा दोनों थाना को थाना हाजा पर लम्बित माल मुकदमाती, माल वाहन, अन्य माल एवं वर्तमान में प्रचलित अभियान के तहत माल मुकदमाती वाहनों, एम0 वी0 एक्ट से संबंधित वाहनों,लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये । इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित समस्त विवेचकों का आदेश – कक्ष लेकर लम्बित विवेचनाओं /अभियोगों के गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षणोपरान्त थाना हाजा पर उपस्थित समस्त अधि० / कर्म०गण का सम्मेलन लेकर सभी से पारिवारिक एवं कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर देवराज शर्मा, एसएसआई कुंवर राम आर्य,उपनिरीक्षक सुषमा रावत, एलआईयू यूनिट प्रभारी एसआई किशन शाह तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण मोजूद रहे । देवप्रयाग से थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत,si दीपक लिंगवाल, HM विपेंदर सिंह सहित सभी कर्म गण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *