क्षेत्राधिकारी सर्किल चम्बा टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना कैम्पटी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

टिहरी | निरीक्षण के दौरान थाना कैम्पटी के थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला एवम् शिशु सहायता पटल, शस्त्रागार व आर्म्स-अम्यूनेशन, मालगृह, आपदा प्रबंधन/आपदा न्यूनीकरण के उपकरणों व थाना हाजा पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया । इसके उपरांत थाना भोजनालय की साफ-सफाई, कर्मचारी बैरेक का भी निरीक्षण किया गया। थाना परिसर पर रखे माल मुकदमाती वाहन एवं एमवी एक्ट से संबंधित वाहन का भी निरीक्षण करते हुए मुकदमों की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए थाने पर लम्बित मालों के समयबद्ध निस्तारण करने हेतु न्यायालय से पत्राचार कर निस्तारण की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त थाना हाजा के रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात क्षेत्राधकारी द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित समस्त विवेचकों का आदेश-कक्ष लेकर लम्बित विवेचनाओंके समयबद्ध निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये । थाना हाजा पर उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गण का सम्मेलन लेकर सभी से विभागीय/पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी व मुख्यालय स्तर व जनपद स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों, विशेष रुप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों व क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहन चालकों व ओवर लोड वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार मो0वा0 अधिनियम के अन्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में चालानी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित समस्त विवेचकों का आदेशकक्ष लेकर लम्बित विवेचनाओं /अभियोगों के गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षणोपरान्त थाना हाजा पर उपस्थित समस्त अधि०/कर्म०गणों का सम्मेलन लेकर सभी से पारिवारिक एवं कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई । निरीक्षण के दौरान संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष कैम्पटी एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक गण मोजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *