SSP टिहरी महोदय ने किया गार्दों का औचक निरीक्षण अनुपस्थित पाये जाने पर 06 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित ।

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद मुख्यालय नई टिहरी स्थित विभिन्न गार्दो यथा मालखाना गार्द, ट्रैजरी गार्द, कोर्ट गार्द का औचक निरीक्षण किया गया | जब महोदय द्वारा गार्द ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों की जानकारी की गई तो अलग-अलग गार्द ड्यूटियों में तैनात 05 पुलिस कार्मिक गार्द ड्यूटियों से अनुपस्थित मिले । SSP टिहरी महोदय द्वारा उक्त ड्यूटी से नदारद मिले 05 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिये । साथ ही बताते चलें कि दिवसाधिकारी द्वारा गार्दों का निरीक्षण नहीं करने पर दिवसाधिकारी हवलदार को भी निलंबित कर दिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कड़ी कारवाही कर जनपद के समस्त पुलिस बल को उनकी ड्यूटी के प्रति सचेत करते हुए कड़ा संदेश दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *