दुराचारी अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने सिखाया सबक, पहुंचाया सलाखों के पीछे ।

टिहरी | वादिनी रीना देवी( काल्पनिक) पत्नी वीरेंद्र सिंह ने “अपने साथ बलात्कार होने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने ” की लिखित तहरीर अभियुक्त दीपक सिंह के खिलाफ राजस्व पुलिस को दी गई । जिसके आधार पर राजस्व थाने ढूंढसीर तहसील कीर्तिनगर में मु0अ 0 स0 _01/2025 धारा 376,504,506(2) आईपीसी बनाम दीपक सिंह पंजीकृत किया गया | महिला संबंधी अपराध होने के कारण विवेचना कीर्तिनगर थाने को स्थांतरित की गई जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुषमा रावत द्वारा प्रचलित है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियोग की विवेचक उ0नि0 सुषमा रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र राय सिंह उम्र 32 वर्ष को आज दिनांक 07/02/2025 को नया पुल कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

दीपक सिंह पुत्र राय सिंह उम्र 32 वर्ष नि0- पारकोट पट्टी कड़ाकोट तहसील कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *