टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा सभी नव नियुक्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जनता के साथ सीधा संवाद कर पुलिस और जनता के मध्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नई टिहरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कैंपटी व चौकी प्रभारी नैनबाग द्वारा चौकी नैनबाग परिसर में नैनबाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, पुलिस सहयोगियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में मौजूद सभी मौजूद पदाधिकारियों को स्वयं तथा चौकी प्रभारी नैनबाग का परिचय देते हुए सभी मौजूद लोगों का परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात मौजूद सभी पदाधिकारियों को जनपद स्तर व मुख्यालय स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की गयी । आगामी चारधाम यात्रा 2025 के दृष्टिगत कस्बा नैनबाग को जाम मुक्त रखने में सहयोग करने, आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संपादन कराने में, यातायात के नियमों का पूर्णतः पालन करने, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन कराने, फड़ फेरी वालो व घुमन्तु जाति के लोगों की तस्दीक कर संदिग्धता की स्थिति में थाना व चौकी को सूचना देने, हेतु बताया गया । अवैध अफीम की खेती करने वालों, कच्ची शराब की कसीदगी, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बनाने बेचने वालों के सम्बन्ध सूचना देने, शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के सम्बन्ध में थाना हाजा को तत्काल सूचित करने आगामी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के सम्बन्ध में सहयोग करने, आवश्यक सूचनाओं को थाना हाजा पर देने की अपील की गयी । साथ ही सभी को महिला अपराध व महिला सुरक्षा, बाल अपराध, साइबर अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में वृहद जानकारी देकर जागरुक किया गया। तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई | साथ ही नशे के सेवन से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों व सामाजिक व आर्थिक हानि के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने एवं साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने तथा उक्त सभी अपराधो के संबंध में सभी को जागरुक करने हेतु बताया गया। सभी के द्वारा पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण सम्पन्न हुई ।
नव नियुक्त थानाध्यक्ष कैम्पटी व चौकी प्रभारी नैनबाग द्वारा चौकी नैनबाग क्षेत्र के व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों, स्थानीय दुकानदारों, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी ।
















Leave a Reply