टिहरी | महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा द्वारा किया गया थाना छाम का औचक निरीक्षण । क्षेत्राधिकारी द्वारा थाने की जमीन अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क व माल रजिस्टर आदि का भौतिक निरीक्षण किया तो सभी अभिलेख अध्यावधिक होने पाये गये । भविष्य में सभी अभिलेखों को इसी प्रकार अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था देखी गई, जो उत्तम पाई गई । निरीक्षण के दौरान संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई, थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया । जनता के साथ सौहार्द पूर्ण आचरण रखने हेतु प्रेरित किया गया । अंत में कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी पूछी गई,और प्रत्येक विभागीय अतः निजी समस्या का निस्तारण करने का यथा संभव आश्वाशन दिया । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी छाम सुखपाल मान एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।
महेश लखेड़ा क्षेत्राधिकारी चंबा द्वारा किया गया थाना छाम का औचक निरीक्षण ।
















Leave a Reply