नुक्कड़ नाटक आयोजित कर ,टिहरी पुलिस ने छात्र छात्राओं को पढ़ाये यातायात के नियम ।

टिहरी | पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय के पर्यवेक्षण मे दिनांक 16.01.2025 से 15.02.2025 तक सुडक सुरक्षा माह का आयोजन किये जाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस द्वारा तपोवन तिराहा मुनिकी रेती पर OIMT कॉलेज के अध्यापकों एंव छात्र-छात्राओं (18 छात्र) द्वारा सडक सुरक्षा से सम्बन्धित नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया । जिसमे छात्र-छात्राओं द्वारा आमजनता /वाहन चालकों को दुपहिया वाहन पर हैलमेट का प्रयोग/शराब पीकर वाहन न चलाने एंव यातायात नियमों का पालन करने, सडक सुरक्षा एंव सडक दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार एंव रैस्क्यू कार्यों के दौरान आम जनता की भूमिका के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी । छात्र छात्राओं को बतलाया गया कि 18 वर्ष के हो जाने के उपरांत ही दुपहिया वाहनों को चलाए। ओवर स्पीडिंग से बचे, और नशे से दूर रहे । बताया गया कि यदि नाबालिग वाहन चलाते है तो ,मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25000 रुपए जुर्माना हो सकता है ।

OIMT EDUCATION & MANAGEMENT DEPT.–
योगाचार्य नीतू मिश्रा, संगीता पांडे (असि0 प्रोफेसर), आयुषी थापा (असि0 प्रोफेसर), प्रियंका देशवाल(असि0 प्रोफेसर), विक्की सिंह एंव 18 छात्र-छात्राएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *