पुलिस की तत्परता से देर रात लगी आग पर काबू पाया गया रात्रि गश्त ड्यूटी ने दी थाने पर सूचना |

टिहरी | रात्रि गश्त ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने देर रात करीब एक बजे नोटिस किया कि घनसाली बाजार में स्थित अभिराज इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अचानक से आग गई है । उनके द्वारा तत्काल थाना प्रभारी को सूचित कराया गया । थाना घनसाली पर सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर सर्विस को सूचित किया | थाना पुलिस बल एवं फायर सर्विस ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। और अधिकांश सामान को जलने से बचाया । पुलिस द्वारा त्वरित कारवाही किए जनता के लोगों ने स्थानीय पुलिस बल की सराहना की है । आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *