थत्युड पुलिस ने प्रोजेक्टर सचल वाहन से वीडियो दिखाकर अपने क्षेत्र में किया नशा मुक्त अभियान का आगाज थाना नरेंद्र नगर ने जाजल इंटर कॉलेज में चलाया जनजागरूकता अभियान ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा समाज कल्याण विभाग नई टिहरी द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रोजेक्टर सचल वाहन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया । क्षेत्र के कुल मिलाकर 05 विद्यालयों में प्रोजेक्टर वाहन से नशे से दूर रहने के वीडियो छात्र छात्राओं को दिखलाए गए । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

थाना थत्यूड़ के क्षेत्रान्तर्गत

राजकीय इण्टर कालेज रौतू की बेली में ,राजकीय इण्टर कालेज भवान , सरस्वती विद्या मंदिर भवान, राजकीय इंटर कॉलेज नकुर्ची, राजकीय इंटर कॉलेज मथलाऊ, में प्रोजेक्टर वाहन में विडियो चलाकर दिखाया गया | जिसके माध्यम से मादक पदार्थो का सेवन/नशा करने से मानव शरीर मे होने वाले दुषप्रभावों/रोगों व उनसे बचने के उपायों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रोजेक्टर वाहन में विडियो दिखाकर जनजागरुकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत बच्चों/स्थानीय जनता को विडियो दिखाकर प्रचार प्रसार किया गया तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को दिखाया गया तथा इससे बचने के उपायों के सम्बन्ध में बताया गया। इस अवसर पर थत्यूड़ पुलिस टीम उ0नि0 राहुल थापा, अ0उ0नि0 गुमान सिंह तोमर, कानि0 जितेंद्र सिंहआदि मौजूद रहे । थाना नरेंद्र नगर की चौकी जाजल में उपनिरीक्षक नवल किशोर द्वारा GIC जाजल में छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *