12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (10 पेटी बीयर, 02 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग) परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार ।

टिहरी | आगामी नगर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024- 25 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में रात्रि में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत | थाना मुनि की रेती पुलिस तथा CIU टिहरी गढ़वाल की संयुक्त टीम द्वारा ढालवाला से संदिग्ध कार UA 07S 2627 फोर्ड फिएस्टा को रोककर चेक किया गया गया | कार की पिछली सीट में शराब की पेटीयां भरी होना पाया गया। कार चालक राजकुमार धीमान पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम बनती खेड़ा थाना बावड़ी जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी पिट्ठु वाला शिमला बायपास देहरादून उम्र 28 वर्ष के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब (10 पेटी बीयर व 02 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग) कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया | थाना मुनि की रेती पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त शराब वह आगामी नगर निकाय चुनाव हेतु ले जा रहा था ।

विवरण अभियुक्त-
राजकुमार धीमान पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम बनती खेड़ा थाना बावड़ी जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल निवासी पिट्ठु वाला शिमला बायपास देहरादून (उम्र 28 वर्ष) ।

बरामदा माल का विवरण-
कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब(10 पेटी बीयर, 02 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग)
कार UA 07S 2627 फोर्ड फिएस्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *