थत्युड पुलिस ने साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं गौरा शक्ति एप्प के संबन्ध में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम”।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में थत्यूड़ जनपद टिहरी गढवाल में स्वयं सेवा संस्था इमपेकट के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान वहाँ मौजूद छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को ‘साइबर अपराध, बाल अपराध, गुड टच व बेड टच, महिला सम्बन्धी अपराध व महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों व यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरुक किया गया । छात्र-छात्राओं को अनावश्यक गलत आचरण व गलत नशा से मानव शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम का उचित उपयोग करने व किसी भी फ्रॉड कॉल के बहकावे में ना आने हेतु बताया गया । साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने एवं महिला अपराध के लिए 1090 व 112 एवं बालकों के साथ अपराध के लिए 1098 पर शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप्प का प्रचार-प्रसार करते हुये गौरा शक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी गयी ।साथ ही आगामी निकाय चुनाव में भयमुक्त व प्रलोभन रहित मतदान करने हेतु लोगों को प्रेरित किया । पुलिस द्वारा बताया गया कि इन बताई गई बातों को अपने परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ भी साझा करें और उन्हें जागरुक करने हेतु बताया गया । जागरूकता अभियान में करीब 250 छात्र-छात्राएं व शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *