वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत किया गया कुमाल्डा चौकी थाना चंबा का औचक निरीक्षण, तथा दिए गए निम्न दिशा निर्देश |

टिहरी | आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए अपराधिक प्रवृति के लोगों एवं ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जो निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी फैला सकते है,एवं ऐसे व्यक्तियों को तत्काल मुचलका पाबंद कराया जाए । संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अध्यवधिक रह कर मतदाताओं को भयमुक्त व प्रलोभन रहित मतदान हेतु प्रेरित किया जाए |

इसके अतिरिक्त

पुलिस चौकी के परिसरों की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया, साफ सफाई संतोषजनक पाई गई । व चौकी अभिलेखों में प्रविष्टियां पूर्ण पाई गई ।

तत्पश्चात चौकियों पर नियुक्त कर्मचारी गणों का सम्मेलन लिया गया, सम्मेलन में कर्मचारी गणों की समस्याएं सुनी गई तथा कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश दिए ।

लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनता के साथ सौहार्द पूर्ण आचरण रख कर, कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

चौकी क्षेत्र में रह रहे बाहरी ब्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कराने के भी कड़े निर्देश दिये गए ।

तदोपरान्त जनपद में मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए ।

इनामी तथा मफरूरों,वारंटियों के विरुद्ध अलग-अलग टीम गठित कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों में अपराधों का पंजीकरण कर तथा टीमों को गठित कर अभियोगों का अनावरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकियों के निरीक्षण के दौरान चौकी भवन परिसर का भ्रमण कर चौकी में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया, चौकी के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के लिए पीने के पानी की एवं भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान चौकी क्षेत्र की संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई ।

चौकी पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया।

निर्देश दिए गए कि 112 की सूचना पर बिना विलंब के पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। यदि किसी चौकी क्षेत्र, में मार्ग अवरूद्ध होता है तो तत्काल मैसेज सर्कुलेट किया जाए, ताकि आमजन को समय से जानकारी हो सके।

भ्रमण / निरीक्षण के दौरान चौकी का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *