घनसाली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डांगी व राजकीय इंटर कॉलेज ठैला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को किया जागरूक ।

टिहरी  | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज डांगी व राजकीय इंटर कॉलेज ठैला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में उपस्थित लगभग 200 छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । थाना नरेंद्र नगर पुलिस द्वारा धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित गया । कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, नशे से होने वाले दुष्प्रभावों/बचने के उपाय, साइबर क्राइम, ,बच्चों तथा महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों/कानूनों, पोक्सो अधिनियम तथा महिला एवम साइबर हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई  | छात्र-छात्राओं के मध्य संवाद स्थापित करते हुए प्रश्न काल भी आयोजित किया गया, तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक गण तथा लगभग 70 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *