थाना घनसालीऔर थाना कीर्तिनगर पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में चलाया जन जागरूक अभियान ।

टिहरी | आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराध, नशे के विरुद्ध, यातायात नियम आदि के प्रति जन-जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है | इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज में एवं कीर्तिनगर पुलिस द्वारा मलेथा में माधो सिंह भंडारी मेले में लोगों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, के संबंध में जागरूक किया । घनसाली पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को किया जागरूक किया । पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों को व छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई । कीर्तिनगर पुलिस के द्वारा , मेले में आए लोगों को साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात संबंधी नियम, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, 1090, 1930, आदि के बारे में जागरूक किया । चालकों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को हिदायत दि गई कि सीमित मात्रा में ही निर्धारित छमता में ही वाहनों में सवारी बैठे। उल्लंघन होने पर कानूनी कारवाही की जाएगी । नाबालिगों को कतई वाहन न दिया जाए, अन्यथा 25000 रुपए का जुर्माना माता पिता को हो सकता है । लोगों को सुरक्षित एवं सजग रहने के लिए प्रेरित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *