टिहरी | संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी गढ़वाल द्वारा फायर स्टेशन नरेंद्रनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। फायर स्टेशन पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला समस्त कर्मचारियों सहित बावर्दी दुरुस्त उपस्थित मिले ।
➡ सर्वप्रथम महोदय ने परेड का निरीक्षण किया, तत्पश्चात उपलब्ध अग्निशमन वाहनों, मशीनों, आपदा उपकरणों, सरकारी संपत्तियों का बारीकी से निरीक्षण कर उपस्थित कर्मचारियों से सभी वाहन/उपकरण/ मशीनों को बारी–बारी से स्टार्ट करवाकर कार्यशीलता चैक की गई साथ ही कर्मचारियों से समस्त मशीन/उपकरणों का अग्निशमन/रेस्क्यू कार्य में कुशलतम उपयोग व हैंडलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी की गई तथा उचित दिशा निर्देश दिए गए ।
➡ परिसर का भ्रमण करते हुए भोजनालय (मैस), MT कार्यालय, कर्मचारी बैरिक बाजार लाइन नरेंद्रनगर में उपलब्ध FSO कार्यालय का निरीक्षण किया गया, समस्त राजकीय अभिलेख एवं पत्रावलियां अद्यावधिक एवं मैस की भोजनालय की साफ-सफाई उत्तम पाई गई ।
➡मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय ने FSO कार्यालय/ MT कार्यालय के समस्त राजकीय अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया गया, फायर सर्विस मुख्यालय द्वारा निर्धारित सूची के अनुरूप राजकीय अभिलेख/पत्रावली/रजिस्टरों को व्यवस्थित एवं अद्यावधिक कर निर्धारित समय अंतर्गत उच्च अधिकारियों से अवलोकित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ तदोपरान्त महोदय द्वारा समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत/ विभागीय समस्या एवं सुझाव के बारे मे पूछा गया तो किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई। अग्निशमन अधिकारी को किसी कर्मचारी की कोई होने पर समयबद्ध निस्तारण करने/समय से उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ अग्निशमन अधिकारी को फायर सर्विस मुख्यालय के निर्देशानुसार फायर स्टेशन पर नियुक्त महिला/पुरुष फायरमैनों से मासिक टास्क के अनुरूप दैनिक कार्यवाही कर कृत कार्यवाही की मासिक प्रगति रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराए जाने एवं फायर स्टेशन परिसर में समय-समय पर श्रमदान/सफाई अभियान चलाकर उचित साफ-सफाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡ समस्त कर्मचारियों को क्षेत्र अंतर्गत अग्निकांड/जीव रक्षा की घटनाओं में त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्निशमन एवं रेस्क्यू कार्य के दौरान सर्वप्रथम स्वयं की सुरक्षा हेतु पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
















Leave a Reply