दो अलग अलग मामलों में टिहरी पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को 12.02 ग्राम स्मैक व 250 ग्राम चरस कुल संयुक्त मूल्य 500000( पांच लाख) रुपए लगभग के साथ किया गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कही गुना अधिक है कीमत जनपद में नशा_तस्करों पर लगातार हो रहा है कड़ा प्रहार।

टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों पर एक और कड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार ,अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईयू की संयुक्त टीम ने मुनि की रेती क्षेत्र में 12.02ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को तथा CIU व थाना कैंपटी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैंपटी क्षेत्र में 250 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर निवासी मकान नंबर 40 गली नंबर 2 चंदेश्वर नगर चंद्रभागा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 52 वर्ष को अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुए कैलाश गेट क्षेत्र में समय करीब साढ़े नौ बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 12:02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्त
गोपाल जायसवाल उर्फ गोपाली पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर निवासी- मकान नंबर 40 गली नंबर 2 चंदेश्वर नगर चंद्रभागा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 52 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 12.02 ग्राम स्मैक
2- इलेक्ट्रॉनिक तराजू
आपराधिक इतिहास

जबकि

आपराधिक इतिहास अभियुक्त
—-———–—————————–

कोतवाली ऋषिकेश

1-मुअसं0 278/10 धारा 60(1) Ex. ACT ( CSNO-176 03-07-2010)
2-मुअसं0- 426/10 धारा 8/18 NDPS Act (CSNO-301 10-11-2010)
3-मुअसं0-47/15 धारा 8/18 NDPS ACT
4-मुअसं0-44/17 धारा 8/18 NDPS ACT CS NO-160 DT. 15-04-2017
5-मुअसं0-488/17 धारा 110 जी CrPC
6-मुअसं0-75/2022 धारा 8/21 NDPS Act

थाना मुनिकीरेती

1-मुअसं0-117/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट,
जबकि CIU व कैंपटी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैंपटी छेत्र मेंयमुना पुल के समय 3:30बजे सांय एक व्यक्ति को 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त का विवरण
*युवराज पुत्र नत्थू राम निवासी ग्राम भीतरी थाना मोरी जिला उत्तरकाशी,उम्र 19 वर्ष
बरामदा माल
250 ग्राम चरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *