रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा “सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरुक करने का अभियान निरन्तर जारी है । इसी क्रम में आज, निरीक्षक यातायात कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र के अन्तर्गत एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
अभियान की मुख्य बातें:नशे के विरुद्ध चेतावनी: चालकों को जागरुक किया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि यह जानलेवा भी हो सकता है । सुरक्षा उपकरण: दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया । दस्तावेजों की जांच: चालकों को निर्देशित किया गया कि यात्रा के दौरान वाहन के समस्त महत्वपूर्ण दस्तावेज (आरसी, बीमा, लाइसेंस आदि) हमेशा साथ रखें । खतरनाक ड्राइविंग पर रोक: ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई । निरीक्षक यातायात ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा के लिए अनिवार्य है। रुद्रप्रयाग पुलिस का यह अभियान आगामी 14 फरवरी तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा ।
















Leave a Reply