रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश सिंह रावत द्वारा थाना अगस्त्यमुनि में थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले विभिन्न ग्रामों के ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी ली गयी जिसमें उपस्थित सभी ग्राम चौकीदारों को नियमित रूप से उनके थाना/चौकी में उपस्थिति देने तथा उनके कर्तव्यों का ईमानदारी तथा कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए गए। अपने-अपने ग्रामों में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतर्कता से संदिग्ध व्यक्तियों एवं समूह की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु अवगत कराया एवं आपराधिक प्रवृत्ति अवैध गतिविधियों में शामिल तथा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिये गये।














Leave a Reply