जवाड़ी बाईपास पर बने पुल की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने के कारण मार्ग यातायात संचालन हेतु हुआ अवरुद्ध ।

रूद्रप्रयाग | देर रात्रि में हुई बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर से केदारनाथ हाईवे की तरफ होने वाला आवागमन पूर्ण रूप से बन्द हो गया है । इस बार के मानसूनी सीजन में यह सड़क जमीन धंसने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है । पुल के एप्रोच रोड़ के दुरुस्त होने व मार्ग के सुचारु होने तक तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन कस्बा रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए संचालित कराया जा रहा है व साथ ही केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग का प्रयोग करने हेतु भी सूचित किया जा रहा है ।  पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने इस बाधित हुए स्थल का जायजा लेकर अवगत कराया गया है कि जनपद मुख्यालय कस्बा रुद्रप्रयाग से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को सुगम आवागमन हेतु अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग में भी वाहनों को किसी भी दशा में खड़ा न किए जाने हेतु निरीक्षक यातायात व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *