एसपी रुद्रप्रयाग ने थाना अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, अधीनस्थ संग गोष्ठी कर होली पर्व को सकुशल मनाये जाने के निर्देशों सहित प्रभावी पुलिसिंग करने के दिए निर्देश।

रुद्रप्रयाग | आज बुधवार को एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने थाना अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण किया गया। थाना बैरक, कार्यालय आवासीय परिसर भोजनालय इत्यादि का जायजा लिया गया। पुलिस कार्मिकों की बैरकों का निरीक्षण कर उपस्थित थानाध्यक्ष को इन बैरकों को स्मार्ट बैरक के तौर पर चयनित करते हुए इनके सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। थाना परिसर की साफ-सफाई सहित थाना अभिलेखों को अद्यावधिक रखे जाने के निर्देश दिये गये। थाने से सम्बन्धित अतिरिक्त आवश्यकताओं का मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये । तत्पश्चात थाने पर उपस्थित कार्मिकों से संवाद स्थापित कर आगामी दिवसों में होने वाले होली पर्व के अवसर पर थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये। उपस्थित थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि गत दिवस पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा थाने पर सीएलजी गोष्ठी ली गयी है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण करने, लम्बित शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने, बीट पुलिसिंग सहित अपराध अनावरण व अपराध नियंत्रण में प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *