शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाये जाने के दृष्टिगत थाना गुप्तकाशी परिसर में आयोजित हुई गोष्ठी |

रुद्रप्रयाग | थाना गुप्तकाशी पर उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापारियों टैक्सी यूनियन के साथ आगामी होली के त्यौहार सहित सी.एल.जी. सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। सभी से होली के त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की गयी। अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मदिरापान व नशे का सेवन करने से बचने तथा किसी भी प्रकार से नशे की दशा में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस के स्तर से उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने के बारे में बताया गया। उपस्थित सी.एल.जी. सदस्यों को साइबर अपराध से बचने, आगामी यात्राकाल में आने वाले श्रद्धालुओं से सौम्य व्यवहार किये जाने जाने की अपील की गयी। इस वर्ष के यात्राकाल में पुलिस द्वारा बनाये जाने वाले यातायात प्लान के अनुरूप सहयोग देने की अपेक्षाओं के साथ गोष्ठी का समापन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *