रुद्रप्रयाग | आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारनाथ धाम रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल एवं बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित पंचगाई समिति पदाधिकारियों तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में धर्माचार्यों वेदपाठियों द्वारा पंचाग गणना पश्चात विधि- विधान से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई । इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ दर्शन को पहुंचे इस अवसर पर भोलेनाथ के भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ तथा श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया गया । बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने केदारनाथ धाम के कपाट तय होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं । केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली 28अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास हेतु प्रथम पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी । 29 अप्रैल को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से रात्रि प्रवास हेतु द्वितीय पड़ाव फाटा को प्रस्थान होगी । 30 अप्रैल फाटा से रात्रि प्रवास हेतु तृतीय पड़ाव गौरादेवी मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी । 1 मई शाम को भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। तथा 2 मई शुक्रवार को प्रात: 7 बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुलेंगे । बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज ही इस यात्रा वर्ष हेतु केदारनाथ धाम, मद्महेश्वर धाम हेतु पुजारियों के नाम घोषित हुए केदारनाथ धाम हेतु बागेश लिंग पुजारी का दायित्व संभालेंगे। शिवलिंग मद्महेश्वर पुजारी रहेंगे तथा ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ गंगाधर लिंग तथा
विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में शिवशंकर लिंग पूजा-अर्चना का दायित्व निभायेंगे । ज्ञातव्य हो कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को प्रात: छ बजे खुलेंगे। परम्परागत रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया को खुलते है इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है ।
02 मई 2025 (शुक्रवार) को खुलेंगे जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट।














Leave a Reply