रुद्रप्रयाग | कल वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा केदारनाथ के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित होनी है तथा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में स्थित ओंकारेश्वर मन्दिर सहित, कोटेश्वर महोदव मन्दिर, त्रियुगीनारायण मन्दिर सहित स्थानीय मन्दिरों में जलाभिषेक हेतु अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ पहुंचकर सुरक्षा के दृष्टिगत किये गये पुलिस प्रबन्धन का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष ऊखीमठ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में होने वाले आयोजनों व पुलिस प्रबन्धन के दृष्टिगत किया गया निरीक्षण |














Leave a Reply