पुलिस कार्मिकों की फिटनेस व पुलिसिंग सम्बन्धी जानकारी को बेहतर बनाये जाने हेतु निरन्तर हो रहा परेड का आयोजन ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में मंगलवार की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। बताते चलें कि सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक तथा मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन में परेड का आयोजन कराया जाता है। आज हुई परेड अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक लाइन्स जनपद रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने परेड का मान प्रणाम ग्रहण करने के उपरान्त परेड मार्च ऑफ की कार्यवाही करायी गयी । हल्की दौड़ के साथ परेड प्रारम्भ की गयी। स्वयं पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस कार्मिकों के साथ दौड़ लगाई गयी। हल्की दौड़ के उपरान्त टोलीवार स्क्वॉड ड्रिल की कार्यवाही, विभिन्न प्रकार की चाल, शस्त्र सहित व खाली हाथ सैल्यूट (सशस्त्र बलों में अभिवादन का तरीका), शस्त्रों की जानकारी इत्यादि का अभ्यास कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक, लाइन्स जनपद रुद्रप्रयाग ने उपस्थित कार्मिकों को स्वयं की फिटनेस बनाये रखने हेतु नियमित रूप से व्यायाम, दौड़ योगा सहित अन्य शारीरिक गतिविधियां व विभिन्न शारीरिक खेलों में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये। परेड अवसर पर निरीक्षक यातायात श्याम लाल, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, प्रभारी महिला हैल्पलाइन निरीक्षक राकेन्द्र कठैत सहित कुल 60 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *