रुद्रप्रयाग | बहुउद्देशीय क्रीड़ा काम्प्लेक्स परिसर अगस्त्यमुनि में नागर निकाय निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने ब्रीफिंग की गयी । सर्वप्रथम पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल ने उपस्थित पुलिस बल का स्वागत करते हुए बताया कि आप में से अधिकांश ने निर्वाचन की ड्यूटियां पहले भी की हैं, परन्तु नागर निकाय चुनाव की ड्यूटी अलग प्रकार से होंगी ऐसे में सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से करना है। वोटिंग हेतु आने वाली जनता के साथ मधुर व्यवहार करने तथा मतदान की गोपनीयता बनाये रखने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी व पोलिंग बूथ से सम्बन्धित ड्यूटियों के कर्तव्य निर्वहन के बारे में बताया गया । अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा ने पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए मतपेटी के माध्यम से होने वाले मतदान की प्रक्रिया बताते हुए दिए गए निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने उपस्थित सभी कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हरेक चुनाव के साथ ही कुछ न कुछ नया अनुभव अवश्य मिलता है। ड्यूटी अवधि में यदि कोई भी कार्मिक नशे की हालत में मिलता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। चुनाव ड्यूटी के दौरान हर किसी की नजर पुलिस कार्मिकों पर रहेगी। इसलिए ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे कि सभी की छवि खराब हो। चूंकि यह मतदान स्थानीय स्तर पर हो रहा है, ऐसे में इसकी संवेदनशीलता के दृष्टिगत कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
उपस्थित सुरक्षा कार्मिकों को निम्नानुसार दिशा-निर्देश दिए गएः-
√ सभी कार्मिकों को अपनी निर्धारित वर्दी धारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ प्रत्येक कार्मिक को उसका निर्धारित परिचय पत्र सहित जनपद स्तर पर तैयार किया गया चुनाव ड्यूटी कार्ड रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ अपनी ड्यूटी के दौरान मृदु व्यवहार रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ संयत एवं सभ्य भाषा का प्रयोग करने तथा अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार एवं दृढ़ रहने हेतु निर्देशित किया गया।
√ पोलिंग बूथ से सम्बन्धित सभी कार्मिक यह सुनिश्चित कर लेंगे कि, वे कल प्रातः 7ः30 बजे यहीं क्रीड़ा मैदान में आकर उनके कार्ड में अंकित वाहन संख्या से सम्बन्धित वाहन में बैठ जाएंगे, सम्बन्धित पोलिंग पार्टियां स्वतः ही उस वाहन में आ जाएंगी। इस हेतु सभी वाहनों को तरतीब वार पार्किंग पर लगाया गया है।
√ क्रीड़ा मैदान अगस्त्यमुनि से पोलिंग बूथ हेतु रवाना होने पर सीधे अपने गन्तव्य पर ही रुकेंगे, किसी भी प्रकार से रास्ते में या कहीं पर भी अल्प विश्राम न किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ इस बात का ध्यान रखा जाए कि चुनाव से सम्बन्धित विशेष कर पोलिंग ड्यूटियों में कोई भी कार्मिक अपने निजी वाहन का प्रयोग नहीं करेगा।
√ स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया कि मतपेटी सुरक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी है। सुरक्षा का मतलब सुरक्षा से है पर इसका मतलब यह कदापि नहीं होना चाहिए कि आप मतपेटी को अपनी अपनी अभिरक्षा (कब्जे) में लेंगे और न ही आपके द्वारा इसका वहन (कैरी) यानि लाने ले जाने की कार्यवाही की जायेगी।
√ यह भी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया कि, अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचने के उपरान्त कोई भी सुरक्षा कर्मी अपने स्थान से अन्यत्र नहीं जायेगा, अवगत कराया गया कि, वहां पर सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।
√ उपलब्ध व्यवस्थाओं के अतिरिक्त किसी बाहरी माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं का परित्याग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, अपना हर कार्य पूर्ण निष्पक्षता के साथ किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ मतदान दिवस को शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी भी पोलिंग बूथ पर नियुक्त सुरक्षा कार्मिकों की ही है, साथ ही लोगों की लाइन लगवाई जाये।
√ मतदान दिवस को मतदान प्रारम्भ से समाप्ति तक कोई भी सुरक्षाकर्मी मतदान कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा, यदि किन्हीं सुरक्षा कारणों से पीठासीन अधिकारी द्वारा बुलाया जाता है, केवल ऐसी दशा में ही मतदान कक्ष में जा सकेंगे तथा वांछित कार्य पूर्ण कर तुरन्त अपनी सुरक्षा से सम्बन्धित ड्यूटियों को निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
√ मतदान की एक गरिमा होती है तथा यह गोपनीय तरीके से की जाने वाली प्रक्रिया होती है, इस बात का निश्चित ही ध्यान रखा जाये कि, कोई भी व्यक्ति अपना फोन मतदान कक्ष में न ले जाये और न ही वहां की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करे।
√ आज सांयकाल 5 बजे से प्रचार इत्यादि भी बन्द हो जायेगा तथा इस बात को भी सुनिश्चित किया जाये कि, सम्बन्धित पार्टियों के लोग मतदेय स्थल से निर्धारित दूरी अधिकतम 200 मीटर से अधिक की दूरी पर रहेंगे। इस सम्बन्ध में अपने पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी से भी उचित समन्वय बना लिया जाये।
√ स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि, ड्यूटी अवधि में किसी भी प्रकार के नशीले एवं मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे।
√ उपस्थित जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों तथा इनसे सम्बन्धित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि, उनकी ड्यूटी ब्रीफिंग के उपरान्त से ही प्रारम्भ हो गयी है, सभी अपने प्रभारी अधिकारियों व कार्मिकों से आपसी समन्वय बना लेंगे।
√ थाना, चौकियों, क्रीड़ा मैदान मुख्यालय हेतु अलग से रिजर्व कार्मिक एवं वाहन उपलब्ध कराये गये हैं, इनका अभी से उपयोग किया जाये तथा फोर्स की निरन्तर विजिबिलिटी दिखाई देनी चाहिए।
23 जनवरी 2025 को होने वाले मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सम्बन्धित नागर निकाय क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल सहित सहायक बल की तैनाती की गयी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 05 जोन व 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। चुनाव ड्यूटी में 02 राजपत्रित अधिकारी, 06 निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 16 अपर उपनिरीक्षक, 82 मुख्य आरक्षी, 114 आरक्षी, 44 महिला आरक्षी, 90 होमगार्ड्स, 120 पीआरडी, 1 प्लाट्रून पीएसी वन विभाग से 20 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, पुलिस उपाधीक्षक रविकांत सेमवाल, निरीक्षक यातायात श्याम लाल समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व शाखा प्रभारी तथा निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल मौजूद रहा।














Leave a Reply