नागर निकाय निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ।

रुद्रप्रयाग |  निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी चेकिंग इत्यादि की कार्यवाही की जा रही है | इसी क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत चौकी दुर्गाधार पुलिस द्वारा अपनी चौकी क्षेत्रान्तर्गत धनवीर कोहली, पुत्र स्व. बुद्धि लाल, निवासी ग्राम स्यूपुरी, सतेराखाल, जनपद रुद्रप्रयाग को 48 क्वार्टर व 12 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *