पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया कोतवाली रुद्रप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

रूद्रप्रयाग | पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम थाने में लगी सलामी गार्द का मान प्रणाम स्वीकार करने के उपरान्त दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, बैरक, अनावासीय एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी गयी । थाने पर नियुक्त कार्मिकों से शस्त्राभ्यास कराया गया तथा शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की ड्रिल कराई गई, नियमित शस्त्राभ्यास किये जाने व शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिए गए । थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर इनके संचालन के बारे मे जानकारी ली गई। प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि एसडीआरएफ के माध्यम से हरेक कार्मिक को समय समय पर आपदा प्रबन्धन विषयक प्रशिक्षण दिया जाय, सबको आपदा उपकरणों की व्यवहारिक जानकारी होनी आवश्यक है | थाने के मालखाना का निरीक्षण किया गया व जिन मुकदमो का निस्तारण हो चुका है उनके मालों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय व थाने के रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। जीडी को शत प्रतिशत ऑनलाइन तथा विभिन्न प्रकार के संचालित हो रहे आनलाइन पोर्टलों को निरन्तर चेक करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए | उपस्थित उपनिरीक्षकों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित कर लम्बित चल रही विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने, मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने, प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। हल्का व बीट अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपनी बीट में सक्रिय रहें, अधिक से अधिक सत्यापन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए, माननीय न्यायालय से प्राप्त वारण्टों को शत प्रतिशत तामील कराने के निर्देश दिये गए, यातायात के सुगम संचालन हेतु सही कार्ययोजना बनाकर प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाने व एमवीएक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, तथा बीट में झगड़े की सूचना पर तुरन्त मौके पर पहुंचने व कार्यवाही करने व बीट क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से सम्पर्क रखने हेतु बताया गया । पीएचक्यू से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु तथा नशे में वाहन चलाने,ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग आदि महत्वपूर्ण शीर्षकों में चलाये जा रहे सघन अभियानों में विशेष रुचि दिखाते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाने पर नियुक्त सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्यायें जानी गयी। किसी के द्वारा कोई समस्या नही रखी, सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण लगन निष्ठा एवं ईमानदारी से किये जाने हेतु निर्देशित किया गया | इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर रावत, चौकी प्रभारी जखोली विनोद कुमार, चौकी प्रभारी जवाड़ी यशपाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक शशिधर प्रसाद थपलियाल, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सहित कोतवाली रुद्रप्रयाग का स्टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *