जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का सायंकालीन चेकिंग अभियान आज भी रहा जारी |

रूद्रप्रयाग  | जहां शराब पीकर वाहन संचालन करते हुए कोई भी नहीं पाया गया, वहीं क्षमता से अधिक सवारी भरकर लाने वाले एक चालक व गाड़ी चलाते समय फोन पर बात करने वाले एक चालक के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही लगातार दूसरे दिन प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी व निरीक्षक यातायात श्याम लाल की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी वाहन चालक नशे की हालत में वाहन संचालन नहीं पाया गया है। जो कि सुरक्षा की दृष्टि से अच्छी बात रही है। अब तक के चेकिंग अभियान में अधिकांश लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए हैं, जिनके लिए पुलिस टीम ने सम्बन्धित वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन करने पर सराहा गया है। एक वाहन चालक जिनके द्वारा अपने वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बिठाई गयी थी व एक वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्तालाप करते हुए पाए जाने पर इनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। जनपद पुलिस का इस प्रकार से चैकिंग अभियान निरन्तर जारी है और आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *