रुद्रप्रयाग | (शुक्रवार) को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) में शुक्रवार साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर ने परेड की सलामी ली गई और पुलिस बल के टर्नआउट व अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया गया ।
आयोजित हुई परेड के दौरान जवानों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर अभ्यास कराया गया। इसमें टोलीवार ड्रिल, कदमताल और शस्त्रों को खोलने-जोड़ने सहित महत्वपूर्ण शस्त्राभ्यास का अभ्यास शामिल रहा। विभिन्न प्रकार की पुलिस कवायदों के माध्यम से जवानों की कार्यकुशलता और अनुशासन को परखा गया। वर्तमान में बुनियादी प्रशिक्षण ले रहे नये भर्ती रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल एवं अनुशासन को परखते हुए पूरे मनोयोग व रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परेड अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश शर्मा सहित जनपद के समस्त कोतवाली, चौकी एवं पुलिस कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी सहित कुल 150 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुई शुक्रवार की साप्ताहिक परेड, 150 पुलिस कार्मिकों ने किया ड्रिल व शस्त्राभ्यास ।
















Leave a Reply