रुद्रप्रयाग | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ”ऑपरेशन प्रहार” तथा आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाए जाने हेतु चलाये जा रहे ”बॉर्डर चेकिंग अभियान” के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद रुद्रप्रयाग की एसओजी टीम ने बीती शाम 02 तस्करों को गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है। शाम को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत खनेडा के नेतृत्व में टीम नगरासू क्षेत्र में चेकिंग पर थी। नगरासू बस अड्डे के पास एक संदिग्ध स्कूटी (एक्टिवा संख्या यूके 11 ए 8349) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से वन्य जीव (गुलदार) की एक खाल बरामद हुई। मौके पर बुलाई गई वन विभाग की टीम ने बरामद खाल की पुष्टि गुलदार की खाल के रूप में की है। अभियुक्तों से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त इस खाल को जोशीमठ से लेकर हरिद्वार में लाखों रुपये में बेचने की फिराक में थे । पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 22/2026, धारा 9, 39, 50, 51 व 52 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
अभियुक्तों का विवरण –
1- मनोहर लाल पुत्र श्री चौतू लाल, निवासी – ग्राम हाट, पो. पीपलकोटी, जिला चमोली। (उम्र 40 वर्ष)
2- सुरेश लाल पुत्र श्री मदन लाल, निवासी- ग्राम पैनी, पो. पैनी, थाना जोशीमठ, जिला चमोली। (उम्र 35 वर्ष
















Leave a Reply