रुद्रप्रयाग | पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशन में गत दिवस सांयकाल और आज प्रातःकाल 05ः00 बजे से 09ः00 बजे तक जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। जनपद के सभी पांचों कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की गई। इसमें ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट/सीटबेल्ट और दस्तावेजों की कमी वाले वाहनों के चालान किए गए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धर पकड़ की गयी है तथा बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। (विवरण पृथक से साझा किया जा रहा है) आगामी यात्रा के दृष्टिगत निरन्तर नए बाहरी व्यक्तियों का आगमन भी हो रहा है, इनकी सघन चेकिंग करने के साथ ही इनके वृहद सत्यापन की कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है । ऑपरेशन प्रहार का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में सुरक्षा एवं विश्वास का भाव जागृत करना तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है । रुद्रप्रयाग पुलिस आम जनता से अपील करती है कि वे पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को या 112 पर दें ।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रुद्रप्रयाग में सुरक्षा व्यवस्था रखी जा रही है चाक-चौबंद एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस ने चलाया गत दिवस संध्याकालीन और आज प्रातःकालीन सघन चेकिंग अभियान ।
















Leave a Reply