रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक मंगलवार परेड का आयोजन; पुलिस उपाधीक्षक ने जवानों को सिखाए योग और अनुशासन के गुर ।

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में आज मंगलवार सुबह जनपद रुद्रप्रयाग की रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल की शारीरिक दक्षता और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए गए | ​आज की परेड का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर द्वारा किया गया। परेड की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक ने टोलीवार जवानों के टर्नआउट (वेशभूषा) का बारीकी से निरीक्षण किया और उच्च कोटि का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। ​तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शारीरिक अभ्यास (P.T.) की, जिससे जवानों की कार्यक्षमता और फूर्ती को परखा गया। इसके साथ ही, वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली को देखते हुए योगाभ्यास का सत्र आयोजित किया गया । ​पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर ने अपने संबोधन में कहा कि “एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। पुलिस की ड्यूटी अत्यन्त चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में नियमित व्यायाम और योग न केवल जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखते हैं, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता भी प्रदान करते हैं, जिससे वे जनता की सेवा और बेहतर ढंग से कर सकें।

​इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *