केदारनाथ | आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। केदारनाथ धाम क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बर्फबारी के बीच पैदल मार्ग और धाम परिसर को साफ करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। इस चुनौतीपूर्ण कार्य में धाम में तैनात ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) और रुद्रप्रयाग पुलिस बल के जवानों द्वारा भी कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है ।














Leave a Reply