रुद्रप्रयाग पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग । पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अरविन्द कण्डारी पुत्र दयाल सिंह कण्डारी ​निवासी ग्राम टाट, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से 28 अद्धे (कुल 14 बोतल) इम्पीरियर ब्लू अवैध शराब बरामद हुई। जिसके कब्जे से कोतवाली अगस्त्यमुनि में मु.अ.सं. 14/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *