ग्राम सभा कंडारा में अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत पुलिस चौपाल का आयोजन |

रुद्रप्रयाग | सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से, कोतवाली अगस्तमुनि पुलिस के द्वारा एसएचओ गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राम सभा कंडारा में “अभियान प्रहरी पड़ाव” के अन्तर्गत विशेष जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया ।

​चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई-

• ​नशा मुक्ति अभियान – युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने और ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई। पुलिस ने नशे के दुष्प्रभावों और इसकी तस्करी में संलिप्त लोगों की सूचना गुप्त रूप से पुलिस को देने का आग्रह किया । ​साइबर अपराध से सुरक्षा – आजकल बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग और फर्जी कॉल के खतरों के प्रति सचेत किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 नंबर पर कॉल करें । ​महिला एवं बाल सुरक्षा – महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और उनके कानूनी अधिकारों (जैसे 112 और 1090 हेल्पलाइन नंबर) के बारे में जानकारी दी गई ।

यातायात नियम – सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई । ​सामुदायिक सहभागिता ​ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि ग्राम सभा कंडारा को अपराध मुक्त और नशा मुक्त बनाने में पुलिस का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। थाना अगस्तमुनि की टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *