रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर द्वारा फायर स्टेश
न रतूड़ा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा और फायर सीजन के दृष्टिगत अग्निशमन इकाई की तैयारियों का जायजा लेना रहा ।
• परेड एवं अनुशासन: पुलिस उपाधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम फायर कार्मिकों की परेड का निरीक्षण किया गया। सभी कार्मिक अनुशासित और निर्धारित वर्दी में पाए गए। सीओ द्वारा कार्मिकों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई।
• सुरक्षा उपकरण एवं PPE: रेस्क्यू कार्यों के दौरान कार्मिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी ऑपरेशन में पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जाए और सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
• वाहनों एवं उपकरणों की स्थिति: स्टेशन पर उपलब्ध समस्त अग्निशमन वाहनों और आपदा राहत उपकरणों का भौतिक निरीक्षण किया गया। सभी वाहन कार्यशील दशा में पाए गए। फायर कार्मिकों से मौके पर उपकरणों का संचालन करवाकर उनकी दक्षता को भी परखा गया।
• चारधाम यात्रा व फायर सीजन हेतु रणनीति: आगामी चारधाम यात्रा व फायर सीजन के दृष्टिगत स्टेशन प्रभारी को निर्देशित किया गया कि अग्नि सुरक्षा और रेस्क्यू ड्यूटी हेतु कार्मिकों की तैनाती रोटेशन के आधार पर की जाए। साथ ही, यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्थाई व अस्थाई फायर यूनिटों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
• जन-जागरुकता पर जोर: सीओ गुप्तकाशी ने स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में समय-समय पर फायर सेफ्टी ऑडिट करने और आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रभारी गणनाथ सिंह सहित समस्त फायर यूनिट उपस्थित रही ।















Leave a Reply