अभियान प्रहरी पड़ाव के तहत ग्राम हाट (अगस्तमुनि) में रात्रि चौपाल का आयोजन; पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा समन्वय ।

रुद्रप्रयाग | ​पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में जनपद के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को बेहतर बनाने हेतु “अभियान प्रहरी पड़ाव” का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रात्रि को ग्राम हाट (अगस्तमुनि) में ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया गया । ​संवाद और समन्वय – प्रभारी निरीक्षक अगस्तमुनि श्री गुमान सिंह नेगी एवं प्रभारी अभिसूचना उप इकाई अगस्त्यमुनि द्वारा ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि पुलिस उनकी मित्र और सहायक है । ​अपराध नियंत्रण – ग्रामीणों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल और गोपनीय रूप से पुलिस को दें । ​महिला एवं बाल सुरक्षा – महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करते हुए महिला हेल्पलाइन नम्बर, घरेलू हिंसा और बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई । ​साइबर अपराध व नशा मुक्ति – वर्तमान में बढ़ते साइबर फ्रॉड (Cyber Crime) के प्रति लोगों को सतर्क किया गया। साथ ही ‘नशामुक्त देवभूमि’ अभियान के तहत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सुरक्षित समाज बनाने में योगदान देने की अपील की गई । ​उपस्थिति – इस रात्रि चौपाल में प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, प्रभारी अभिसूचना इकाई के साथ-साथ ग्राम प्रधान हाट श्रीमती संजू देवी, रामचंद्र गोस्वामी, पूर्वी दत्त गोस्वामी रणजीत सिंह रजनी गोस्वामी गीता रावत सुरेश मणि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे । “रुद्रप्रयाग पुलिस का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। हमारा उद्देश्य जनता के मन से भय को समाप्त कर एक सुरक्षित और अपराध मुक्त जनपद का निर्माण करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *