शराब तस्करी पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार; चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी की शिकायतों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । घटना का विवरण – कोतवाली ऊखीमठ पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक स्कूटी (संख्या- UK 14L 5743) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब बरामद हुई। अभियुक्त की पहचान भीम सिंह पुत्र देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, थाना गैरसैण, जनपद चमोली के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 48 पव्वे और 24 हाफ (मैकडावल ब्रांड) अवैध शराब बरामद की गई है, जिसका वह स्कूटी के माध्यम से अवैध परिवहन कर रहा था। उक्त मामले में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, अपर उप निरीक्षक अनिल कुमार, आरक्षी जगदीश और आरक्षी धीरेन्द्र सिंह शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *