रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 पेटी बीयर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के चौकी घोलतीर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन संख्या UK11 TA 3674 को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 03 पेटी (कुल 72 कैन) बीयर बरामद की गई । ​मामले में कार्यवाही करते हुए वाहन चालक राहुल चौधरी पुत्र स्व० लक्ष्मण सिंह चौधरी, निवासी ग्राम कोट मल्ला, रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर उसके के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी घोलतीर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत और आरक्षी अनूप लिंगवाल शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *