रुद्रप्रयाग | कल देर रात्रि जनपद रुद्रप्रयाग के न्यू टनल क्षेत्रान्तर्गत एवं कलेक्ट्रेट तिराहा के समीपवर्ती जंगल में भीषण आग लगने की घटना हुई। पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग की यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू व अग्निशमन कार्य प्रारम्भ किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग सड़क के निचले हिस्से से शुरू होकर तीव्र गति के साथ ऊपर स्थित ग्राम बेला एवं बेलनी की आवासीय बस्तियों की ओर बढ़ रही थी। आग की विकरालता को देखते हुए मौके पर दो फायर यूनिटों (एम.एफ.ई. एवं अतिरिक्त फायर टेंडर) को तैनात किया गया। दुर्गम परिस्थितियों के बीच फायर यूनिट द्वारा हौज पाइप एवं होजरील की सहायता से निन्ंतर पम्पिंग कर आग पर घेराबंदी की गई। पानी समाप्त होने पर टीम द्वारा रिफिलिंग कर पुनः संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला गया और देर रात तक चले अभियान के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। फायर सर्विस की इस त्वरित और तकनीकी कार्यवाही के फलस्वरूप वनाग्नि को रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से पूर्व ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी क्षति को समय रहते टाल दिया गया। स्थिति वर्तमान में सामान्य है और अग्निशमन दल द्वारा क्षेत्र की निगरानी की जा रही है ।
बेलनी के निकट नवनिर्मित टनल व कलेक्ट्रेट के मध्य के जंगलों में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू; आवासीय बस्तियों की ओर बढ़ती आग को रोका ।














Leave a Reply