जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में हुए महिला हत्याकांड का रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया खुलासा, दोनो हत्यारोपितों को किया गया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | सांयकाल 8 बजे के आसपास जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग स्थित गैलेक्सी होटल प्रबन्धन व संचालक द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग पर आकर अवगत कराया गया था कि उनके होटल में रुकी एक महिला जो कि बेहोशी की हालत में है, पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त महिला जो कि बेहोशी की हालत में थी, को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे ब्रॉड डैड घोषित किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल होटल के इस कमरे को सील कर फॉरेन्सिक टीमों द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी करने पर प्रारम्भिक तौर पर जानकारी सामने आयी थी कि उक्त महिला अपने पति और उसके दोस्त के साथ इस होटल में रात्रि में रुके थे। प्रातः काल दोनो व्यक्ति यह बताकर निकले थे कि वे थोड़ी देर में आ रहे हैं। परन्तु देर सांयकाल तक उनके वापस न आने पर होटल संचालक को शक होने पर उनके द्वारा पुलिस को सूचित किया गया था। इस सम्बन्ध में प्रथम दृष्टया जानकारी हुई थी कि इस महिला व इसके साथ आये व्यक्ति हरियाणा के निवासी हैं तथा इस सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से महिला के परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर लिया गया था तथा इस महिला को छोड़कर भागे व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस टीमें रवाना कर दी गई थीं। दिनांक 08.03.2026 को महिला के परिजनों का रुद्रप्रयाग आने पर उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में मृतका की शिनाख्त काजल के रूप में की गयी। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस के स्तर से पंचायतनामा व डॉक्टरों के पैनल से मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया । दिनांक 08.03.2026 को मृतका के भाई अकबर पुत्र पप्पू निवासी पीपली, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 14/2026 धारा 103(1) हत्या का नामजद (अरुण एवं अक्षय) अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गयी। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर इस घटनाक्रम में पूर्व से तलाश हेतु भेजी गयी टीमों के अतिरिक्त टीमें सम्भावित तलाश/दबिश हेतु रवाना की गयी। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तों को शाम को पटियाला रोड़, थाना चीका से गिरफ्तार कर रुद्रप्रयाग लाया गया ।

*घटना का कारण -* अभियुक्त अरुण कुमार ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि वह पिछले 4 साल से काजल के साथ लिव-इन पार्टनर के रूप में रह रहा था जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों को पूर्व से ही थी। 4 मार्च 2026 को वह काजल और अपने दोस्त अक्षय के साथ घूमने के लिए निकला। अम्बाला और हरिद्वार होते हुए वे 6 मार्च को रुद्रप्रयाग पहुंचे और गैलेक्सी होटल में कमरा लेकर ठहरे। अगली सुबह (7 मार्च) काजल और अरुण के बीच झगड़ा और गाली-गलौज हुई। हाथापाई के दौरान अरुण ने काजल के हाथ-पैर पकड़े, जबकि अक्षय ने पहले गला दबाया और फिर काजल की ही चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी कमरे को ताला लगाकर भाग गए। यह सम्पूर्ण घटनाक्रम मृतका और अभियुक्त अरूण कुमार के मध्य हुए आपसी विवाद के कारण हुआ है।

इस सम्पूर्ण प्रकरण में रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

*आपराधिक इतिहास -* रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा जुटाई गयी जानकारी के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध इनके स्थानीय थाना चीका पर मु.अ.सं. 17/2026 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता (स्नैचिंग) का अभियोग पंजीकृत है, जिसमें ये दिनांक 24.01.2026 को गिरफ्तार भी हुए थे। इनके विरुद्ध अन्य अभियोगों/आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*मृतका का विवरण -* काजल पुत्र पप्पू, निवासी नवासी पीपली, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा। (उम्र लगभग 30 वर्ष)

*अभियुक्तों का विवरण -*
1. अरुण कुमार पुत्र राजेश निवासी चीका, वार्ड नं0 17 थाना चीका, जिला कैथल, राज्य हरियाणा (उम्र 21 साल)
2. अक्षय पुत्र पृथी निवासी वार्ड नं0 3 जाटों का मौहल्ला, थाना चीका, जिला कैथल, राज्य हरियाणा (उम्र 23 साल)

अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *