रुद्रप्रयाग पुलिस की एसओजी ने 05.30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर के निर्देशों पर जनपद की एसओजी सहित सभी कोतवाली प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी व बिकी पर रोकथाम लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के क्रम में जनपद की एसओजी टीम द्वारा गतदिवस को स्थानीय सूचना तन्त्र के आधार पर एक व्यक्ति को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत 05.30 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग पर मु.अ.सं. 15/2026 धारा 21, 8 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एन.डी.पी.एस. एक्ट) की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का विवरण
आशुतोष पंवार पुत्र सुन्दर सिंह पंवार, निवासी वार्ड 09 पौड़ी रोड राज श्री विहार, अपर भक्तियाना, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *