रुद्रप्रयाग पुलिस की होटल व रिजॉर्टों में सघन चेकिंग चेकिंग के दौरान सभी होटल संचालकों को उनके आगन्तुक रजिस्टर को मेंटेन रखने उनके प्रतिष्ठानों में आने वालों का पहचान पत्र लिये जाने तथा प्रतिष्ठान परिसर को सी.सी.टी.वी. युक्त रखे जाने के दिये निर्देश ।

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा जनपद के सभी कोतवाली व चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित, होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट इत्यादि में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का पालन न करने तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त प्रतिष्ठानों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा गत दिवस व आज जनपद के पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर सहित सभी प्रभारी निरीक्षकों व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न होटल, होमस्टे व रिजोर्टों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम द्वारा प्रतिष्ठानों के एंट्री रजिस्टर, वहां पर कार्यरत बाहरी स्टाफ का सत्यापन, आगंतुक रजिस्टर की जांच, सीसीटीवी कैमरों की जांच, विदेशी नागरिकों की सूचना एलआईयू को दी गई है या नहीं सम्बन्धी अभिलेख, फार्म-सी आदि की जांच/सत्यापन की कार्यवाही की गई। सभी संचालको को किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने अथवा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर प्रतिष्ठान स्वामियों/प्रबंधको के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *