रुद्रप्रयाग | जनपद में नशे के अवैध कारोबार और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी जखोली (कोतवाली रुद्रप्रयाग) पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से शराब परिवहन कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । घटना का विवरण: पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 10 5758 (स्विफ्ट डिजायर) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर अवैध शराब और बियर बरामद हुई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया ।
बरामदगी का विवरण: अवैध शराब: 04 पेटी (कुल 144 पव्वे एवं 24 अद्धे)
बियर: 01 पेटी
वाहन: स्विफ्ट डिजायर (UK 10 5758) – घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।
अभियुक्तों का विवरण:
1. जयवीर सिंह पुत्र सते सिंह, निवासी: ग्राम ललूडी, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. विकास सिंह राणा पुत्र वीरेन्द्र सिंह, निवासी: ग्राम बुढना, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग।
विधिक कार्यवाही: उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 09/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है ।














Leave a Reply