रुद्रप्रयाग | जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत जनपद की कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। अपर उपनिरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें आरक्षी धीरेंद्र सिंह और आरक्षी जगदीश शामिल थे, चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक व्यक्ति, जिसकी पहचान हिमाल शाही पुत्र भीम बहादुर शाही (मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ऊखीमठ) के रूप में हुई, को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 18 बोतल शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा बरामद शराब को कब्जे में लेकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त विरुद्ध कोतवाली ऊखीमठ में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है |
कोतवाली ऊखीमठ पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।














Leave a Reply