रुद्रप्रयाग | रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। परेड का शुभारम्भ शारीरिक दक्षता हेतु हल्की दौड़ से किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा संदेश दिया गया कि पुलिस बल के लिए शारीरिक फिटनेस केवल ड्यूटी नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए । दौड़ के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न-आउट (वर्दी एवं साज-सज्जा) को परखा गया तथा टर्न-आउट में पाई गई कमियों के सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान जवानों को टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया तथा शस्त्राभ्यास के माध्यम से शस्त्रों के रखरखाव एवं उनके त्वरित संचालन की दक्षता का मूल्यांकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुशासन एवं समन्वय को परेड का मूलमंत्र बताते हुए त्रुटियों के निराकरण हेतु सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देशित किया गया । परेड की समाप्ति के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर, फैमिली क्वार्टर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, स्टोर, कैश कार्यालय एवं शस्त्रागार का सघन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विभागीय रजिस्टरों एवं अभिलेखों के रखरखाव का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यतन (Update) रखने के निर्देश दिए गए । आज की परेड में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, समस्त कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी सहित कुल 75 कार्मिक उपस्थित रहे ।
रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ शुक्रवार की साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक ने जवानों संग लगाई दौड़, ड्रिल और टर्नआउट का किया निरीक्षण ।














Leave a Reply