रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग गणनाथ सिंह के नेतृत्व में फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग द्वारा एवर ग्रीन एजुकेशनल सोसाइटी स्कूल ऊखीमठ पहुंचकर अग्नि सुरक्षा एवं प्रशिक्षण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्कूल स्टाफ को आग एवं आग के लिए आवश्यक अवयव, आग के प्रकार एवं स्वरुप, आग को बुझाने की विधि तथा आग्नि जोखिम (फायर हैजार्ड) के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही स्कूल में लगे प्राथमिक फायर उपकरणों के संचालन एवं प्रयोग विधि के बारे में जानकारी प्रदान कर इसके प्रयोग का अभ्यास कराया गया। स्कूली बच्चों को अग्निकांड से होने वाली हानि की जानकारी दी गयी तथा सभी को अपने आस-पास के वनों एवं जंगलों की महत्ता बतायी गयी ।
एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर जनपदीय फायर सर्विस टीम ने चलाया अग्नि सुरक्षा बचाव एवं प्रशिक्षण सम्बन्धी कार्यक्रम ।














Leave a Reply