रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरकता अभियान के तहत आज चौकी प्रभारी घोलतीर, उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने ग्राम सारी में एक जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रमुख बिंदु जिन पर दी गई –
• साइबर ठगी से बचाव: उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक या पुलिस अधिकारी फोन पर OTP या PIN नहीं मांगता। “खाता बंद होने” या “लॉटरी जीतने” जैसे झांसों में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें।
• सड़क सुरक्षा का संकल्प: वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाया गया। उन्होंने विशेष रूप से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन न दें और शराब पीकर वाहन चलाना खुद और परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
• महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी चेतावनी देते हुए बताया गया कि छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा दंडनीय हैं। किसी भी आपात स्थिति में 112 (आपातकालीन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
• नशा मुक्त समाज: युवाओं से नशे की लत छोड़कर खेल और शिक्षा की ओर ध्यान देने की अपील की गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि गांव में अवैध नशे के कारोबार की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
• सत्यापन एवं ग्राम सुरक्षा: गांव की सुरक्षा के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।
















Leave a Reply